श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने आगामी एशिया कप के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बार-बार चोटिल होने वाले 35 वर्षीय मलिंगा लगभग एक साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है।
बता दें कि एशिया कप इस बार 50 ओवरों के प्रारूप में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 15 सितंबर से शुरू होगा। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका ने 14 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए भी मलिंगा को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया था।
मलिंगा ने इसी साल श्रीलंका के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी सलाहकार बनने को तरजीह दी थी। इसलिए उन्हें नहीं गिना जाता था। वहीं, गुणाथिलका पर पिछले महीने ही टेस्ट मैच में नियम तोड़ने के कारण बोर्ड ने प्रतिबंध लगा दिया गया था। जैफरी पर जून में सेट लूसिया में रात में गायब हो गए थे इसलिए उन्हें जुर्माने के साथ सजा दी गई थी।
बता दें कि मलिंगा ने पिछले साल सितंबर में भारत के खिलाफ अपना पिछला वन-डे मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 35 रन देकर एक विकेट लिया था।
टीम : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, धनुष्का गुणातिलका, थिषारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा।