आईपीएल 2020 के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के मुंह से जीत छीन ली। मैच का फैसला आखिरी गेंद में हुआ, जिसमें केकेआर ने दो रन से बाजी मार ली। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब की टीम ने पांच विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी और मैच हार गई। यह इस टूर्नामेंट में उसकी पांचवीं हार है। आखिर के दो ओवरों में मैच का रुख पलट गया और मैच केकेआर के पाले में चला गया। हार के बावजूद KXIP के इन खिलाड़ियों ने जीता दिल।
IPL 2020: आखिरी दो ओवर में पलटा मैच, हार के बावजूद KXIP के इन खिलाड़ियों ने जीता दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 10 Oct 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन