भारत के शीर्ष कारोबारियों में शामिल नेस वाडिया को मार्च महीने में जापान में ड्रग्स रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के होकिडो रेडियो स्टेशन पर नेस वाडिया को हिरासत में लिए जाने संबंधी रिपोर्ट प्रसारित हुई, जिसके मुताबिक उन्हें 25 ग्राम ड्रग्स स्मगल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नेस के पास जितना ड्रग्स बरामद हुआ है, उसकी कीमत डेढ़ लाख जापानी येन बताई जा रही है। जापान की पुलिस के मुताबिक वाडिया को न्यू चितोसे एयरपोर्ट से तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया।
2 of 8
प्रीति जिंटा औऱ नेस वाडिया
नेस वाडिया और प्रीति जिंटा का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था, हालांकि दोनों के बीच 10 साल पहले यानी 2009 में ब्रेकअप हो गया था। 47 वर्षीय नेस वाडिया बिजनेसमैन होने के साथ-साथ IPL में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सह मालिक भी हैं।
3 of 8
नेस वाडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वाडिया जिस ड्रग्स के साथ जापान में गिरफ्तार हुए तो वह भारत में भी गैरकानूनी है। अपने बचाव में खुद नेस वाडिया ने यह तर्क दिया था कि यह ड्रग्स उन्होंने अपने इस्तेमाल के लिए पास रखा था। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
आईपीएल के नियमों के मुताबकि किसी भी टीम के अधिकारी इस तरह की हरकत में नहीं पकड़ा, जिससे टीम, लीग, बीसीसीआई या खेल की बेइज्जती हो और अगर वह दोषी पाए गए तो टीम को निलंबित किया जा सकता है।
5 of 8
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
बीसीसीआई के पदाधिकारी ने कहा, 'मालिक के ड्रग रखने के आपराधिक मामले के कारण पंजाब टीम निलंबित हो सकती है। अगर स्थिति ज्यादा खराब हुई तो उसे हटाया भी जा सकता है। लोढा पैनल ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दो साल के लिए निलंबित किया था क्योंकि उसका मालिक सट्टेबाजी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।