{"_id":"5c49b1a5bdec22691d36bfc3","slug":"kuldeep-yadav-tells-to-chahal-when-you-are-not-bowling-there-something-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब कुलदीप ने चहल से कहा, आप नहीं रहते तो कुछ कमी खलती है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...जब कुलदीप ने चहल से कहा, आप नहीं रहते तो कुछ कमी खलती है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप और चहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेज गेंदबाजों की तरह स्पिनर को भी अदद जोड़ीदार की कमी खलती है इसलिए जब युजवेंद्र चहल भारत के सीमित ओवरों के मैचों के दौरान गेंदबाजी नहीं करते तो कुलदीप यादव को उनकी कमी खलती है।
2 of 5
चहल और कुलदीप
- फोटो : File
दोनों कलाई के स्पिनरों ने अभी तक 36-36 वनडे खेले हैं और दोनों 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में भारत के अभियान में अहम साबित होंगे। हाल के समय में भारत ने एक बार फिर एक कलाई के और एक अंगुली के स्पिनर को उतारकर प्रयोग किया लेकिन रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों को परेशानी में डालने में असफल रहे जिससे ध्यान फिर चाइनामैन-पारपंरिक लेग स्पिन जोड़ी पर आ गया।
3 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
कुलदीप ने 'बीसीसीआई डॉट टीवी' पर मनोरंजन के लिए किए गए साक्षात्कार में चहल से कहा, 'जब आप नहीं खेलते तो मुझे बहुत चीजों में आपकी कमी खलती है।' कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत के दौरान चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
उन्होंने कहा, 'हम एक दूसरे की गेंदबाजी समझते हैं और पिच भी। हमेशा ऐसा नहीं होता कि हम एक साथ गेंदबाजी करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप पहले गेंदबाजी करते हो और फिर मैं गेंदबाजी करता हूं लेकिन हम कई बार बात करते हैं कि पिच कैसे बर्ताव कर रही है और बल्लेबाज कैसे खेल रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों ने छह विकेट चटकाए थे, उन्होंने कहा, 'हम एक जैसी वैरिएशन करते हैं लेकिन इससे बल्लेबाज भ्रमित हो जाता है (जो कुछ और सोच रहा होता है)। हमें दक्षिण अफ्रीका में काफी विकेट मिले, हमने भारत में कुछ विकेट हासिल किये और अब हमें न्यूजीलैंड में विकेट मिल रहे हैं।' इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।