{"_id":"5a7432b14f1c1bd34b8b65d8","slug":"kuldeep-yadav-says-dhoni-ease-his-work-from-behind-the-stumps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलदीप यादव का खुलासा, इस स्टार क्रिकेटर की मदद से दक्षिण अफ्रीका में हुआ सफल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप यादव का खुलासा, इस स्टार क्रिकेटर की मदद से दक्षिण अफ्रीका में हुआ सफल
Fri, 02 Feb 2018 03:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर अपने पहले मैच में सफल होने का श्रेय पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया। कुलदीप ने कहा कि स्टंप के पीछे से धोनी ने महत्वपूर्ण टिप्स देकर 50 प्रतिशत तक उनका कार्यभार कम कर दिया। कुलदीप और उनके स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल ने आपस में पांच विकेट बांटे और दक्षिण अफ्रीका को 269/8 के स्कोर पर सीमित कर दिया।
2 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI
इसके बाद विराट कोहली (112) और अजिंक्य रहाणे (79) ने उम्दा पारियां खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाते हुए छह मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई। कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 10 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट झटके। चाइनामैन ने जेपी डुमिनी, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस को अपना शिकार बनाया।
3 of 5
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
कुलदीप ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में पहली बार गेंदबाजी कर रहा था, इसलिए उलझन में था कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करूं। यह मेरे लिए एकदम नया अनुभव था। हवा चल रही थी और गेंद भी ड्रिफ्ट हो रही थी, इसलिए उलझन में था कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करूं। मैंने माही भाई से पूछा और उन्होंने मुझे सलाह दी। उनकी सलाह के कारण मेरा काम आसान हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और एमएस धोनी
चाइनामैन ने आगे कहा, 'जब आपके पास दो (विराट कोहली और एमएस धोनी) महान खिलाड़ी हो। इनमें से एक कप्तानी कर रहा है और दूसरा कप्तानी कर चुका है तो बहुत मदद मिलती है। एक स्पिनर के रूप में माही भाई आपका 50 प्रतिशत काम आसान कर देते हैं क्योंकि वह स्टंप के पीछे से महत्वपूर्ण टिप्स देते हैं। वह बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ लेते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
बकौल कुलदीप, 'हम युवा हैं और ज्यादा अनुभव नहीं है। इसलिए धोनी हमें बताते रहते हैं कि परिस्थिति के हिसाब से क्या करना है। विराट भाई भी हमेशा कहते हैं कि एक विकेट लेने से 10 रन सुरक्षित हो जाते हैं। अगर आपका कप्तान ऐसा कहे तो आपका अपने आप पर विश्वास बढ़ जाता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।