फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: 'कोहली ब्रिगेड' ने किया कमाल, पहले ही मैच में फतह हासिल कर बनी नंबर-1

Fri, 02 Feb 2018 11:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
India claim No.1 spot in ICC ODI Rankings after Durban win
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छह मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए डरबन में जीत स्पेशल रही क्योंकि उसे आईसीसी वन-डे रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि मिली।

India claim No.1 spot in ICC ODI Rankings after Durban win
टीम इंडिया

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा वन-डे रैंकिंग के मुताबिक टीम इंडिया ने पहले वन-डे में जीत हासिल की और इसी के साथ उसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया।

India claim No.1 spot in ICC ODI Rankings after Durban win
टीम इंडिया

वन-डे सीरीज की शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका 121 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद थी। टीम इंडिया 119 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी। अभी किसी प्रमुख टीम के अगले कुछ सप्ताहों तक वन-डे नहीं होना है। ऐसे में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शीर्ष पर बने रहने की जंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
India claim No.1 spot in ICC ODI Rankings after Durban win
विराट कोहली - फोटो : BCCI

इंग्लैंड (116), न्यूजीलैंड (115) और ऑस्ट्रेलिया (115) की टीमें क्रमशः तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर काबिज हैं। याद हो अगर टीम इंडिया मौजूदा सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 4-2 के अंतर से मात देने में कामयाब रही तो वह 122 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
India claim No.1 spot in ICC ODI Rankings after Durban win
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी होना है। टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि दक्षिण अफ्रीका छठे स्थान पर है। टीम इंडिया अगर टी20 सीरीज हार जाएगी तो पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed