टीम इंडिया के उभरते हुए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के भाई और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज क्रुनाल पांड्या ने कमाल कर दिया। उन्होंने 2011 के आईपीएल रिकॉर्ड को दोहरा दिया।
हार्दिक पांड्या के भाई ने आईपीएल में कर दिया कमाल
बाएं हाथ के स्पिनर क्रुनाल ने बुधवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में एबी डीविलियर्स का शिकार किया। इस सीजन उन्होंने एबी को दूसरी दफे आउट किया है। इससे पहले एबी का शिकार एक ही सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के बाएं हाथ के ही स्पिनर शादाब जकाती ने किया था।
हार्दिक पांड्या के भाई ने आईपीएल में कर दिया कमाल
इसके अलावा बुधवार को मुंबई इंडियंस की आरसीबी पर रोमांचक टीम में ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 19 गेंदों में तूफानी 35 रनों की पारी खेली।
हार्दिक पांड्या के भाई ने आईपीएल में कर दिया कमाल
इस मैच में 2 आतिशी छक्कों के साथ पोलार्ड ने टी-20 करियर में अपने 400 छक्के भी पूरे कर लिए। क्रिस गेल के बाद यह कारनामा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
हार्दिक पांड्या के भाई ने आईपीएल में कर दिया कमाल
वहीं, अपने होमग्राउंड में हार का सामना करने वाली आरसीबी के लिए बुधवार का दिन एक और झटका लेकर आया। इस मुकाबले से पहले इस आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने लगातार 9 मैचों में 170 से ज्यादा का स्कोर किया। लेकिन इस मैच में पहली बार वह 151 रन पर आउट हो गई और 170 से ज्यादा का स्कोर करने का कारवां थम गया।