फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्णायक मुकाबले में SRH के इन 5 खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, KKR की उम्मीदों पर फेरा पानी

Sat, 26 May 2018 03:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad qualifier 2 ipl 2018 five heroes
सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं इस निर्णायक मैच में हैदराबाद की जीत के 5 हीरोः


 

शिखर धवन

kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad qualifier 2 ipl 2018 five heroes
शिखर धवन - फोटो : ipl

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को धवन और साहा की जोड़ी ने एक अच्छी शुरुआत दिलाई। मगर 56 रन के स्कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के रूप में गिरा।  कुलदीप यादव ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर धवन को LBW आउट किया। वह 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। पहले विकेट के लिए साहा और धवन के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। 

ऋद्धिमान साहा

kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad qualifier 2 ipl 2018 five heroes
ऋद्धिमान साहा

धवन के आउट होने के बाद साहा ने कप्तान केन विलियमसन के साथ निलकर पारी को संभाला और स्कोर को 84 तक ले ही गया था कि 11वें की तीसरी गेंद पर पीयूष चावला ने ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को स्टंप आउट कराकर चलता किया। वह 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद खान

kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad qualifier 2 ipl 2018 five heroes
राशिद खान

इस निर्णायक मुकाबले के असली हीरो राशिद खान रहे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। राशिद ने बल्लेबाजी में 10 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट के लिए। खान ने इस दौरान क्रिस लिन (48), रॉबिन उथप्पा (2) और आंद्रे रसेल (3) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

शाकिब अल हसन

kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad qualifier 2 ipl 2018 five heroes
शाकिब अल हसन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना कमाल दिखाया। बल्लेबाजी में शाकिब ने 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 3 ओवर में 16 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (8) को बोल्ड किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed