फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को किया चैलेंज, एक्ट्रेस पत्नी ने VIDEO बनाकर दिया जवाब

Fri, 25 May 2018 09:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Anushka sharma accepts Virat Kohli fitness challenhge, Shares his video on twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा को फिटनेस चैलेंज दिया था। जिसके जवाब में अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हम फिट तो इंडिया फिट मुहिम को सोशल मीडिया पर शुरू किया था, जिसके बाद आगे बढ़ाते हुए खेल, राजनीति, फिल्म तमाम क्षेत्र के सेलिब्रिटी #HumFitTohIndiaFit कैंपेन के सपोर्ट में आगे आ चुके हैं।

Anushka sharma accepts Virat Kohli fitness challenhge, Shares his video on twitter

सबसे पहले 21 मई को केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सायना नेहवाल और ऋतिक रोशन को फिटनेस चैलेंज दिया था।



Anushka sharma accepts Virat Kohli fitness challenhge, Shares his video on twitter

इस चैलेंज को स्वीकारते हुए विराट कोहली ने भी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो बनाया। साथ ही कोहली ने वीडियो में एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट करने का चैलैंज दिया था। इसके लिए विराट ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था।



विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma accepts Virat Kohli fitness challenhge, Shares his video on twitter

अपने पति और दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक विराट कोहली के चैलेंज का जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने भी वीडियो पोस्ट किया। जैसे ही वीडियो शुरू होता है अनुष्का कहती हैं, "मैं तुम्हारा चैलेंज स्वीकार करती हूं। इसके बाद वह जिम में कसरत शुरू कर देती हैं। अनुष्का ने मंत्री राठौड़ की तरीफ करते हुए अपनी फिल्म 'सुई-धागा' के को-स्टार वरूण धवन और स्केवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल को अब यह चैलेंज दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed