आईपीएल के पहले सीजन को छोड़ दें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन हर बार लगभग शानदार ही रहा है। पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने यंग ब्लड पर जमकर दांव खेला था और टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
किसे आजमाएंगे कप्तान कोहली? वो चार खिलाड़ी जो ले सकते हैं चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह
हालांकि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी ने केकेआर का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। फिलहाल केकेआर की फ्रैंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपना खेमा मजबूत करने में जुट गई है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार कुछ बड़े नाम इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
जयदेव उनाडकट
साल 2017 में पुणे सुपरजाइंट्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले जयदेव उनाडकट पर राजस्थान रॉयल्स ने मोटी रकम खर्च की थी। राजस्थान ने इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल सीजन-12 में जयदेव केकेआर की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
शिमरोन हेटमायर
भारत के खिलाफ हालिया दौरे पर आए कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने भी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। वन-डे सीरीज में इस बल्लेबाज के हैरतंगेज प्रदर्शन ने केकेआर को उन पर नजरें जमाए रखने पर मजबूर कर दिया है।
क्रिस वोक्स
साल 2017 में केकेआर की टीम में नजर आए इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स को पिछले सीजन में आरसीबी ने 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब केकेआर की फ्रेंचाइजी इस गेंदबाज को फिर से अपने गुट में शामिल करने का मन बना रही है। वोक्स ने 2017 में केकेआर के लिए 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे।
ग्लेन मैक्सवेल
केकेआर के पास क्रिस लिन रूप में एक ऐसा धाकड़ बल्लेबाज है जो टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने का दम रखता है। हालांकि कई मैचों में उनके बाहर बैठने की वजह से टीम हल्की पड़ रही थी। ऐसे में केकेआर ग्लेन मैक्सवेल के रूप में एक सॉलिड बैकअप तैयार कर सकती है। इसके अलावा मैक्सवेल टीम के स्पिन डिपार्टमेंट को भी मजबूत बनाने का काम करेंगे।