{"_id":"5c023e44bdec22418a6ad254","slug":"indvaus-dean-jones-compares-virat-kohli-to-mona-lisa-here-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर मोनालिसा से हो रही विराट कोहली की तुलना, आखिर क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मशहूर मोनालिसा से हो रही विराट कोहली की तुलना, आखिर क्या है पूरा मामला?
Sat, 01 Dec 2018 01:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज विराट कोहली का डंका पूरी दुनिया में बजता है। आए दिन बल्ले से नए रिकॉर्ड्स निकल रहे हैं। इसे विराट के खेल का जादू ही कहा जाएगा कि अब उनकी तुलना मोनालिसा से होने लगी।
आखिर किसने की ऐसी तुलना और क्या था इसके पीछे उनका इरादा? देखिए अगली स्लाइड
2 of 5
विराट के मुरीद हो चुके ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर डीन जोन्स ने हाल ही में एक बयान दिया। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत करते हुए डीन जोन्स ने कहा, 'कोहली के खेल में कमजोरी ढूंढना वैसा ही है जैसा मोनालिसा की पेंटिंग में किसी चूक को ढूंढना।'
3 of 5
इसके अलावा डीन जोन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह भी दे डाली कि आखिर इस दिग्गज बल्लेबाज का सामना कैसे करा जाए। डीन जोन्स ने कहा, 'मैच के समय उससे बाते ना करना और गुस्सा ना दिलाना। उसको अपना सबसे अच्छा दोस्त बना लो। टीमों को उसके कवर ड्राइव पर लगाम लगानी चाहिए और अलग-अलग जगह पर गेंदबाजी करते रहना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीन जोन्स ने आगे कहा, 'कोहली की पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को चौथे स्टंप की लाइन में गेंदबाजी करनी चाहिए और उनको बैकफुट पर खेलने को मजबूर करना चाहिए। ऑफ स्टंप से बाहर उनको शॉट खेलने के लिए जगह ना दें। शुरुआत में गेंदबाजों को उनको शॉर्ट गेंदें करनी चाहिए और फिर बाहर निकलती गेंदों से परेशान करना चाहिए ताकि बल्ले का बाहरी किनारा मिल सके।'
विज्ञापन
5 of 5
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 नवंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होगा। अगर विराट कोहली की यह टीम सीरीज पर कब्जा करती है तो यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय योद्धा सफलता के झंडे गाड़ पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।