{"_id":"59c887d84f1c1b23688b64aa","slug":"kohli-reveals-it-was-ravi-shastri-idea-to-send-pandya-up-the-order","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या को नंबर-4 पर भेजने का फैसला विराट का नहीं बल्कि इनका था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या को नंबर-4 पर भेजने का फैसला विराट का नहीं बल्कि इनका था
Mon, 25 Sep 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाई। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या को चौथे क्रम पर भेजने का फैसला उनका नहीं था।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों में पांच चौको और चार छक्को की मदद से 78 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया। 23 वर्षीय भारतीय ऑलराउंडर को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'हार्दिक पांड्या ने ऐसी बल्लेबाजी की जो केवल वो ही कर सकता है। वो स्टार है, उसके पास बल्ले, गेंद और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने की योग्यता है। हमें पिछले 5-6 सालों से उसके जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी। हमें एक धमाकेदार ऑलराउंडर की जरूरत थी और उसके आने से टीम में संतुलन बना है। वो टीम का के लिए महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
कोहली ने पांड्या को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने का राज खोलते हुए कहा कि ये उनका नहीं बल्कि कोच रवि शास्त्री का आईडिया था। कप्तान कोहली ने कहा, 'पांड्या को ऊपर भेजने का विचार रवि भाई का था। उन्हें लगा कि यहां स्पिनरों को अटैक करने की जरूरत है। हमने उस पर पूरा भरोसा दिखाया, वह काफी मेहनती खिलाड़ी है।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 293 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या (78), रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की दमदार पारियों की मदद से 13 गेंदे शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच (124) और कप्तान स्टीव स्मिथ (63) की पारियों पर पानी फिर गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।