फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने की क्लाइव लॉयड-विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, पर रह गए पॉन्टिंग से पीछे 

Mon, 25 Sep 2017 04:27 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 25 Sep 2017 04:27 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Became joint Second Fastest to get 30 ODI win as Captain
विराट कोहली - फोटो : PTI
इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से मिली जीत टीम इंडिया के लिए बहुत सी खुशियां लेकर आई। एक तरफ टीम इंडिया में पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में मिला हार का हिसाब बराबर कर लिया। वहीं दूसरी तरफ टेस्ट के बाद वनडे में भी विराट सेना दुनिया की नंबर एक टीम बन गई। टीम की सामूहिक उपलब्धियों के साथ विराट कोहली के लिए भी ये जीत बतौर कप्तान व्यक्तिगत उपलब्धियों वाली रही। 

विराट ने की क्लाइव लॉयड-विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, पर रह गए पॉन्टिंग से पीछे 

Virat Kohli Became joint Second Fastest to get 30 ODI win as Captain
विराट कोहली
इंदौर में किला फतह करते ही विराट ने वनडे क्रिकेट में 38वें मैच में कप्तानी करते हुए 30वीं जीत हासिल की। इसके साथ ही वह बतौर कप्तान सबसे कम मैचों में 30 जीत दर्ज करने के मामले में वेस्टइंडीज दो पूर्व दिग्गज कप्तानों क्लाइव लॉयड औैर विवियन रिचर्ड्स के साथ साझा रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस मामले में विराट कंगारू कप्तान रिकी पॉन्टिंग को मात देने से एक कदम से चूक गए। रिकी पॉन्टिंग ने कप्तानी करते हुए 37वें मैच में 30 जीत हासिल की थी।  
 
विराट ने की क्लाइव लॉयड-विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, पर रह गए पॉन्टिंग से पीछे 

Virat Kohli Became joint Second Fastest to get 30 ODI win as Captain
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
इस जीत के साथ विराट ने लगातार 9 वनडे मैचों में जीत के महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट ने वेस्टइंडीज दौरे में आखिरी वनडे जीता था। इसके बाद श्रीलंका को उसके घर में 5-0 से मात दी थी और अब कंगारुओं के खिलाफ 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। ये उनकी बतौर कप्तान लगातार 9वीं जीत थी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने नवंबर 2007 से जून 2009 के बीच लगातार 9 वनडे मैच जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने की क्लाइव लॉयड-विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, पर रह गए पॉन्टिंग से पीछे 

Virat Kohli Became joint Second Fastest to get 30 ODI win as Captain
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
भारतीय कप्तान के रूप में विराट की ये लगातार छठी द्विपक्षीय सीरीज जीत है। विराट की कप्तानी में जून 2016 से अबतक टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले टीम इंडिया ने दो बार ऐसा किया है। नवंबर 2007 से जून 2009 तक टीम इंडिया ने लगातार 6 सीरीज में जीत हासिल की थी। साथ ही जनवरी 2007 से अगस्त 2007 के बीच भी टीम इंडिया ने लगातार 6 द्विपक्षीय सीरीज फतह की थी। 
विज्ञापन

विराट ने की क्लाइव लॉयड-विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, पर रह गए पॉन्टिंग से पीछे 

Virat Kohli Became joint Second Fastest to get 30 ODI win as Captain
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
विराट ने अपनी कप्तानी में एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने 37 साल के वनडे इतिहास में पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन मैच में शिकस्त देने का कारनामा किया है। इससे पहले और कोई भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर सका था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed