{"_id":"5a264d9a4f1c1b8d698bfb58","slug":"kohli-and-chandimal-made-world-record-in-kotla-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोटला टेस्टः इस वजह से खास रहा कोहली और चांडीमल के लिए यह मैच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोटला टेस्टः इस वजह से खास रहा कोहली और चांडीमल के लिए यह मैच
Wed, 06 Dec 2017 12:03 PM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोहली और चांडीमल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने-अपने करियर का बेस्ट स्कोर बनाया साथ ही एक रिकॉर्ड भी बना डाला। यह रिकॉर्ड इससे पहले क्रिकेट इतिहास में पांच बार ही बना है। आइए जानते हैं क्या है वो रिकॉर्ड...
2 of 5
विजय और विराट
- फोटो : File
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट गंवाकर 537 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 155 रन की पारी खेली तो विराट कोहली ने नागपुर टेस्ट के बाद एक और दोहरा शतक लगाया और वो 243 रन बनाकर आउट हुए।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : File
कोहली का यह बीते 18 महीनों में छठा दोहरा शतक था। अब भारतीय क्रिकेट इतिहास में वो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के छह दोहरे शतकों की बराबरी कर चुके हैं। इसके अलावा वो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चांडीमल और मैथ्यूज
- फोटो : File
श्रीलंका ने टीम इंडिया के 537 रन के जवाब में 373 रन बनाए। लंका की ओर से एंजलो मैथ्यूज ने 111 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए। चांडीमल का यह उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर रहा।
विज्ञापन
5 of 5
dinesh chandimal
- फोटो : reuters
चांडीमल का इससे पहले बेस्ट स्कोर भी टीम इंडिया के ही खिलाफ था, उन्होंने 12 अगस्त, 2015 को गॉल में 162 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस तरह दोनों कप्तानों ने इस मैच में 150 रन से ज्यादा की पारी खेली और क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले यह रिकॉर्ड पांच बार ही बना है, जब दोनों टीमों के कप्तानों ने एक ही मैच150 रन या इससे ज्यादा की पारी खेली हो।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।