{"_id":"5fad1e658ebc3e9bf228d79c","slug":"know-who-are-will-pukowski-and-cameron-green-selected-in-australian-team-will-challenge-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने युवा पुकोवस्की और कैमरून ग्रीन का किया चयन, जानें क्यों भारत के लिए बन सकते हैं खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने युवा पुकोवस्की और कैमरून ग्रीन का किया चयन, जानें क्यों भारत के लिए बन सकते हैं खतरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विल पुकोवस्की और कैमरून ग्रीन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड इस बार भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं देना चाहता है। यही कारण है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक मजबूत स्क्वॉड का एलान कर दिया। इसमें पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण कर सकते हैं। हालांकि इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की की हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिकेट जगत में इस युवा खिलाड़ी के बारे में क्यों हो रही है इतनी चर्चा।
2 of 5
विल पुकोवस्की
- फोटो : ट्विटर
विक्टोरिया के विल पुकोवस्की ने शेफील्ड शील्ड में लगातार दो दोहरे शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 255 जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन की पारी खेली। वे मौजूदा सत्र में तीन पारियों में 495 रन बना चुके हैं। पुकोवस्की की बल्लेबाजी को देखते हुए रिकी पोंटिंग से लेकर इयान चैपल और माइकल क्लार्क सहित कई पूर्व कप्तानों ने उन्हें टीम में शामिल करने की मांग की थी।
3 of 5
मार्कस हैरिस और विल पुकोवस्की
- फोटो : twitter@CricketAus
अब जब चयनकर्ताओं ने पुकोवस्की को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया है तो ऐसी उम्मीद है कि वे डेविड वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज करते दिख सकते है। दरअसल इस वक्त जो बर्न्स फॉर्म में नहीं हैं, उन्होंने मौजूदा सत्र में क्वीन्सलैंड की ओर से उन्होंने 7, 29, 0 और 10 रन की पारी खेली है, यही कारण है कि पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बर्न्स की तुलना में पुकोवस्की को बेहतर विकल्प बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विल पुकोवस्की
- फोटो : twitter@VicStateCricket
पुकोवस्की ने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में छह शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 1720 रन बनाए हैं, इस दौरान उनको औसत भी 57.48 का रहा है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भी टीम में चुना गया था लेकिन वे ग्यारह में जगह नहीं बना पाए था और डेब्यू करने से चूक गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
कैमरून ग्रीन
- फोटो : twitter@913sportfm
पुकोवस्की के अलावा टीम में एक और युवा खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इस खिलाड़ी का नाम है कैमरून ग्रीन। 21 वर्षीय ग्रीन ने भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही छाप छोड़ी है। ग्रीन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19 मैचों में करीब 50 की औसत से 1100 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी 22 की औसत से 30 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।