फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ODI World Cup 2023: विश्व कप के लिए चुने गए ये 15 धुरंधर, जानें हर खिलाड़ी की खासियत और 2022 से उनका प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका रोहित और शुभमन गिल निभाएंगे। ईशान किशन बैकअप ओपनर होंगे। हालांकि, उन्हें मध्यक्रम में भी मौका मिल सकता है। वहीं, मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भारतीय टीम का दारोमदार संभालेंगे।

विज्ञापन
Know Strength and Weakness of Indian Players selected for ODI World Cup 2023; Performance analysis since 2022
वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है - फोटो : अमर उजाला
भारत इस साल वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। टीम के एलान के लिए पांच सितंबर की डेडलाइन दी गई थी और इसका पालन करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस टीम में 27 सितंबर तक बदलाव किए जा सकते हैं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Know Strength and Weakness of Indian Players selected for ODI World Cup 2023; Performance analysis since 2022
वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका रोहित और शुभमन गिल निभाएंगे। ईशान किशन बैकअप ओपनर होंगे। हालांकि, उन्हें मध्यक्रम में भी मौका मिल सकता है। वहीं, मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भारतीय टीम का दारोमदार संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव भी टीम में शामिल हैं। किसी के चोटिल होने पर उन्हें मौका मिल सकता है। विकेटकीपर के लिए भारत के पास दो विकल्प हैं। राहुल और ईशान पर इसकी जिम्मेदारी होगी। ऑलराउंडर के तौर पर चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।

Know Strength and Weakness of Indian Players selected for ODI World Cup 2023; Performance analysis since 2022
वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला




जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के अलावा जडेजा और अक्षर के पास रहेगी। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 2019 की तरह इस बार भी वनडे विश्व कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी 10 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए हम टीम इंडिया में शामिल 15 खिलाड़ियों की खासियत और साल 2022 से लेकर अब तक के उनके प्रदर्शन के बारे में जानते हैं...

वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

1. रोहित शर्मा

Know Strength and Weakness of Indian Players selected for ODI World Cup 2023; Performance analysis since 2022
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा के हाथों में है। हिटमैन के नाम से मशहूर यह बल्लेबाज किसी भी बॉलिंग लाइन अप को तहस नहस कर सकता है। उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं। इसके अलावा 2019 वनडे विश्व कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। तब उन्होंने नौ मैचों में 648 रन बनाए थे। इसमें पांच शतक शामिल थे। हालांकि, 2022 से लेकर अब तक रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह इस दौरान 19 मैचों में 47.80 की औसत से 717 रन बना सके हैं। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक है।
विज्ञापन

2. विराट कोहली

Know Strength and Weakness of Indian Players selected for ODI World Cup 2023; Performance analysis since 2022
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारत की जीत की उम्मीदें काफी हद तक विराट कोहली की बल्लेबाजी पर टिकी हैं। टीम इंडिया के इस सबसे अनुभवी बल्लेबाज का बल्ला चला तो किसी भी टीम के खिलाफ कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। 2022 से लेकर अब तक विराट ने 23 वनडे में 36.65 की औसत से 733 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। यह विराट और रोहित का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed