फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: लाहौर में PCB के कार्यक्रम में शामिल हुए BCCI के ये पदाधिकारी, बाबर आजम सहित इन खिलाड़ियों से मिले

Tue, 05 Sep 2023 09:29 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Sep 2023 09:29 AM IST
सार

रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला सोमवार (चार सितंबर) को वाघा बार्डर से होते हुए पाकिस्तान पहुंचे थे। बीसीसीआई के दोनों पदाधिकारियों ने पीसीबी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Asia Cup Roger Binny and Rajeev Shukla attended PCB program in lahore met these players including Babar Azam
बाबर आजम के साथ रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों से मुलाकात की। बीसीसीआई के दोनों पदाधिकारियों ने पीसीबी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी हिस्सा लिया। रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला सोमवार (चार सितंबर) को वाघा बार्डर से होते हुए पाकिस्तान पहुंचे थे।
Asia Cup Roger Binny and Rajeev Shukla attended PCB program in lahore met these players including Babar Azam
लाहौर में राजीव शुक्ला और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के पदाधिकारियों में इसके लिए आमंत्रित किया था। पंजाब के अमृतसर हवाई हड्डे पर पहुंचने के बाद राजीव शुक्ला ने कहा था कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा था, ''दो दिवसीय दौरा पूरी तरह से क्रिकेट के नजरिए से है, राजनीतिक कुछ भी नहीं है।''
Asia Cup Roger Binny and Rajeev Shukla attended PCB program in lahore met these players including Babar Azam
पीसीबी के प्रबंधन समिति के चेयरमैन जका अशरफ ने रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला का स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के पदाधिकारी ने पाकिस्तान के लाहौर में होने वाले दो मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। गद्दाफी स्टेडियम में पांच सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। इसके बाद इसी मैदान पर छह तारीख को पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup Roger Binny and Rajeev Shukla attended PCB program in lahore met these players including Babar Azam
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर मुहम्मद बालीघ उर रहमान ने बिन्नी और शुक्ला से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी करीब 17 साल बाद पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर पहुंचा। इस दौरान पीसीबी के पदाधिकारियों ने रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
Asia Cup Roger Binny and Rajeev Shukla attended PCB program in lahore met these players including Babar Azam
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलते राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और इमाम उल हक से मुलाकात की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, ''जब आप लाहौर आते हैं तो आपको अलग अनुभव होता है। जब 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान आई थी तब मैं आया था। 2004 और 2006 सीरीज के समय को भारत और पाकिस्तान के संबंधों का गोल्डन एरा कहा जाता है।" राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के गर्वनर हाउस को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यहां भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed