वनडे विश्व कप 2023 खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, लेकिन इस टूर्नामेंट को भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ मैच जीतकर चैंपियन बन गई। भारत के लिए इस विश्व कप में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर मोहम्मद शमी और विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। यहां हम भारत के सभी 11 मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
लोकेश राहुल ने की शुरुआत
2 of 12
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ था। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 199 रन पर समेट दिया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए। ऐसे में विराट कोहली और लोकेश राहुल ने 165 रन की साझेदारी कर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रोहित की कप्तानी पारी
3 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ था। इस मैच में भी गेंदबाजों ने कमाल किया और अफगान टीम को 272 रन पर रोक दिया। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान थी और रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 131 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। विराट ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। शतकीय पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान के खिलाफ चमके बुमराह
4 of 12
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत का तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ था। इस अहम मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। भारत ने पाकिस्तान को 191 रन पर समेट दिया और तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शार्दुल ठाकुर को छोड़ सभी भारतीय गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, बुमराह ने एक मेडन ओवर करते हुए सिर्फ 19 रन दिए। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और शादाब खान के विकेट लिए। इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली का शतक
5 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पहले गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को 256 रन पर रोका। इसके बाद विराट कोहली के शतक और शुभमन गिल के अर्धशतक ने भारत को सात विकेट से जीत दिला दी। नाबाद 103 रन बनाने के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।