फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2023: विराट के शतकों के अर्धशतक से लेकर टाइम आउट विवाद तक, कभी नहीं भूलेंगे विश्व कप के ये लम्हें

Mon, 20 Nov 2023 07:53 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

World Cup 2023: विराट के शतकों के अर्धशतक से टाइम आउट विवाद तक, ये रहे वर्ल्ड कप की कुछ यादगार घटनाएं

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final memorable incidents of world cup 2023
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 का अंत हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में भारत को हराकर छठी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह रिकी पोंटिंग और एडम गिलक्रिस्ट के साथ वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। 46 दिनों तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मुकाबले खेले गए, जिसमें कई नए रिकॉर्ड भी बने और विवाद भी देखने को मिला। टूर्नामेंट के कुछ ऐसे ही खास पलों के बारे में यहां जानेंगे।

माार्करम का सबसे तेज शतक

IND vs AUS World Cup Final memorable incidents of world cup 2023
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
वर्ल्ड कप के शुरू होने के दो दिन बाद ही दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने महज 49 गेंदों में शतक लगाया था। हालांकि, इस मुकाबले के 18 दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने मार्करम का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंद में शतक बनाया।

 

अफगानिस्तान और नीदरलैंड का शानदार प्रदर्शन

IND vs AUS World Cup Final memorable incidents of world cup 2023
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान और नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए कई मजबूत टीमों को चुनौती दी। अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल का दोहरा शतक

IND vs AUS World Cup Final memorable incidents of world cup 2023
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : अमर उजाला
मैक्सवेल नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़कर विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 128 गेंद में 201 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

टाइम आउट विवाद

IND vs AUS World Cup Final memorable incidents of world cup 2023
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट विवाद को याद रखा जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट के 146 वर्षों में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बने। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उनके हेलमेट में कुछ समस्या आई। इस वजह से वह तय समय पर गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं हो सके। बांग्लादेश की अपील पर उन्हें आउट करार दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed