{"_id":"5caed2cfbdec2256d212b787","slug":"kl-rahul-smash-25-runs-with-3-sixes-against-hardik-pandyas-19th-over-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कॉफी विद करण' के बाद केएल राहुल के निशाने पर आए पांड्या, बरसाए ताबड़तोड़ छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कॉफी विद करण' के बाद केएल राहुल के निशाने पर आए पांड्या, बरसाए ताबड़तोड़ छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किरोन पोलार्ड (83) की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को जीत का 'चौका' लगाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 7 विकेट खोकर यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल में जोरदार टक्कर देखने को मिली।
2 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
कॉफी विद करण में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले दोनों ही खिलाड़ियों में पहली बार ऐसा घमासान देखने को मिला। हालांकि इस भिड़ंत में केएल राहुल पूरी तरह पांड्या पर हावी नजर आए। राहुल ने मैच के 19वें ओवर में पांड्या को बुरी तरह धोया।
3 of 5
केएल राहुल
उन्होंने पारी के 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या का स्वागत छक्के से किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका लगाया, जबकि अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगा डाले। इस दौरान हार्दिक पंड्या के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। हार्दिक के इस ओवर में कुल 25 रन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kl rahul
इतना ही नहीं, राहुल ने सिर्फ 64 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपने इंडियन टी-20 लीग करियर का पहला शतक भी पूरा किया।
देखें वीडियो:
विज्ञापन
5 of 5
pandya kl rahul
गौरतलब है कि कॉफी विद करण में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने के चलते राहुल-पांड्या बोर्ड की कर्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुकाबले से पहले ही केएल राहुल बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन के सामने पेश हुए थे। इससे पहले मंगलवार को पांड्या ने भी डीके जैन के सामने अपना पक्ष रखा था।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।