मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड की शानदार अर्धशतकीय पारी और जसप्रीत बुमाराह (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी।
IPL 2018: हारकर भी फैंस का दिल जीत गए KXIP के केएल राहुल, कोहली की आंखों से भी छलक उठे आंसू
इस मैच के आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 60 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। किंग्स इलेवन पंजाब की इस हार से केएल राहुल का इतना बड़ा धक्का लगा कि वह डगआउट में बैठे-बैठे रोने लगे।
A post shared by IPL (@iplt20) on
बता दें कि बुमराह के इसी ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को पहुत बड़ा झटका लगा। मैच विनिंग पारी खेल रहे केएल राहुल को बुमराह ने बेन कटिंग के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। राहुल ने 60 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेली।
#kl #rahul bro... dil jeet liya yaar..... 👏👏👏👏👏...... @rahulkl #rajpalmoond
A post shared by Rajpal moond (@rajpal_moond) on
आखिरी ओवर में युवी 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने एक छक्का जड़ा, मनोज तिवारी ने एक चौका जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है।
टीम की हार से राहुल इतने गहरे सदमे में पहुंच गए कि वह खुद पर काबू न रख सके और डगआउट में ही रोने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस पर खुद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।
A post shared by 🔘OFFICIAL ACCOUNT 🔘 (@_virat._kohlii) on