चेन्नई और पंजाब के बीच रविवार को खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 55वें मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने। चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने तो वहीं पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कितने रिकॉर्ड बने?
पंजाब के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
इस अर्धशतक के साथ रैना ने IPL में अपना 38वां अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन (157 मैच 37 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अभी भी रैना से आगे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने IPL में 126 मैचों में 44 अर्धशतक लगाए हैं।
4 of 6
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ इस लीग में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। लोकेश राहुल ने इस मैच में 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने डेविड वॉर्नर के पीछे छोड़ते हुए सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया। वॉर्नर ने वर्ष 2015 में चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर लगाया था। अब ये रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम पर दर्ज हो गया है।
केएल राहुल ने पावरप्ले के दौरान एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई के खिलाफ मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पावरप्ले के दौरान अपने बल्ले से 55 रन ठोक डाले। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस सीजन में ही हैदराबाद में राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में 52 रन बनाए थे।