कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस मैच में रसेल ने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्को की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। मगर कप्तान कार्तिक ने जीत का हीरो किसी और को माना, जानिए कौनः
2 of 5
dinesh karthik
- फोटो : File
मैच जीतने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, 'हम पर शुरुआत से ही कुछ बेहतर करने का दबाव था, इसलिए वापसी करना जरूरी था। जीत का पूरा श्रेय शुभमन गिल (28) को जाता है, जिसने दबाव लेते हुए बल्लेबाजी की। उसने बहुत शानदार शॉट खेले। इससे मेरे ऊपर से दबाव हटा और फिर आंद्रे रसेल (49*) ने बेहतरीन पारी खेली। इस तरह के खेल में स्कोर कोई मायने नहीं रखता। इसमें आपको भरोसा जताना पड़ता है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सही क्षेत्र में गेंदबाजी की। इस स्टेज में हर गेम महत्वपूर्ण होता है। अगले गेम में, दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला होगा।'
वहीं, केकेआर से मिली हार को बाद रहाणे ने कहा, 'यह हार मेरे लिए बेहद निराशाजनक रही। हमने एक अच्छी शुरुआत की थी। खासकर रसेल का कैच छूटना मंहगा पड़ा। लेकिन आफ किसी भी स्कोर का पीछा करने उतरते हो तो आप उसे जीतने की कोशिश करते हैं। मगर केकेआर के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। मैं और राहुल ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन केकेआर की तरफ से क्रेडिट कुलदीप और स्पिनर्स को जाता है।'
रहाणे ने आगे कहा, 'जब हम और संजू बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमलोग सकारात्मक करने की कोशिश कर रहे थे। मैं उनसे कहा था कि डीप में बल्लेबाजी करने के लिए लेकिन वह आउट हो गए। मगर उन्होंने अच्छा किया। 5 ओवर में मेरे पास 8 विकेट शेष था। हमलोगों को अच्छा करना चाहिए था। इस पूरे सीजन में हमारे पास अच्छे गेंदबाज थे और वह शुरू से ही अच्छे करते आ रहे हैं। मगर हमलोगों को बल्लेबाजी के लिहाज से अगले सीजन में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत हैं।'
बता दें कि इस जीत के साथ ही आईपीएल में दो बार की चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स का मनोबल काफी बढ़ा है और अब दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को केकेआर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, केकेआर के हाथों मिली इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल सीजन-11 से खत्म हुआ।