टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे का मानना है कि दिनेश कार्तिक ने जिस तरह पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में वापसी की, वह अविश्वसनीय है। कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के छक्के की याद ताजा की, जो उन्होंने शारजाह में टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी गेंद पर जड़ा था।
एमएस धोनी का संन्यास बना कार्तिक के लिए वरदान, पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन