फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: युवराज सिंह को नीलामी में यह टीम खरीदने के लिए अपना सकती है अनोखे तरीके

Fri, 12 Jan 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
kings XI punjab can bet for yuvraj singh in upcoming ipl auction
युवराज सिंह

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन नहीं करके क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। युवराज सिंह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख बदलना जानते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में उनका बल्ला खामोश रहा है, लेकिन युवी की यह भी खासियत है कि वह किसी भी समय फॉर्म में लौटकर गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन जाते हैं।

kings XI punjab can bet for yuvraj singh in upcoming ipl auction
युवराज सिंह

बहरहाल, आईपीएल के आगामी सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब अपने साथ युवराज सिंह को जोड़ने के लिए अनोखा तरीका अपना सकती है। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल रिटेंशन में सिर्फ अक्षर पटेल को अपने साथ जोड़ा। वहीं युवराज सिंह भी पहले आईपीएल के पहले तीन सीजन में पंजाब के लिए खेल चुके हैं। 

kings XI punjab can bet for yuvraj singh in upcoming ipl auction
युवराज सिंह

अब 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होना है। किंग्स इलेवन पंजाब के कोच वीरेंद्र सहवाग समेत टीम प्रबंधन युवराज को खरीदने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगा सकती है। युवराज टी20 में टीम इंडिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kings XI punjab can bet for yuvraj singh in upcoming ipl auction
युवराज सिंह

बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज फिलहाल सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में 100 से अधिक स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए हैं। युवी ने इस दौरान दिल्ली पर पंजाब को रोमांचक जीत भी दिलाई। ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते हुए युवराज सिंह टीम इंडिया में वापसी पर भी नजर लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
kings XI punjab can bet for yuvraj singh in upcoming ipl auction
युवराज सिंह और सुरेश रैना

वैसे युवराज का पिछले साल आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 28 की औसत से 252 रन बनाए थे। युवी ने आईपीएल में कुल 120 मैच खेले, जिसमें 25.61 की औसत और करीब 132 की स्ट्राइक रेट से 2,587 रन बनाए हैं। वह पंजाब के लिए अच्छे खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं, जो अपने अनुभव बांटकर युवाओं से बेहतरीन प्रदर्शन करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed