{"_id":"6aa58c7919e07f65e00e71cd","slug":"ind-vs-afg-india-s-t20i-skipper-shreyas-iyer-is-excited-to-interact-with-top-athletes-at-asian-games-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल: एशियाड में खेलने पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत के लिए उत्साहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशियाई खेल: एशियाड में खेलने पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत के लिए उत्साहित
Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस महीने होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। श्रेयस एशियाड में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। इसके साथ ही उन्होंने जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को ऐतिहासिक बताया है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर आइची-नागोया में एशियाई खेलों के दौरान देश के शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह बहु-खेल प्रतियोगिता उनकी मानसिकता को समझने और उनका उत्साह बढ़ाने का मौका देगी। भारत 28 सितंबर को अपने एशियाई खेल अभियान की शुरुआत करने से पहले जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। श्रेयस अन्य खेलों के खिलाड़ियों के साथ यह अनुभव साझा करने को लेकर उत्सुक हैं।
विज्ञापन
जापान के खिलाफ मुकाबले को बताया ऐतिहासिक
श्रेयस ने कहा, निश्चित रूप से यह मेरे लिए और पूरी टीम के लिए उत्साहजनक समय है क्योंकि यह मेरे लिए पहली बार होगा और कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले भी एशियाई खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। इसलिए, हां, यह रोमांचक समय है। हम अपना पहला मैच जापान के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। इसलिए यह ऐतिहासिक मुकाबला होगा। वहां मौजूद हॉकी खिलाड़ियों और अन्य ओलंपिक खिलाड़ियों तथा एथलीट के साथ पहचान बढ़ाना और बातचीत करना निश्चित रूप से शानदार अनुभव होगा।

जीत का जताया भरोसा
श्रेयस ने कहा कि वह खिलाड़ियों से बातचीत करने और यह समझने के लिए उत्सुक हैं कि शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें क्या प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, मैं वहां जाने, उनसे बातचीत करने और उनकी मानसिकता जानने का बेसब्री से इंतजार करूंगा। शायद किसी एक मुकाबले को देखने जाऊंगा और उनका उत्साह भी बढ़ाऊंगा। हम एक पूरे राष्ट्र के रूप में जा रहे हैं और निश्चित रूप से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम विजयी होकर वापस लौटें।
श्रेयस बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उनकी टीम तत्काल चुनौती पर ध्यान केंद्रित करे। एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान उनकी पहली प्रतिद्वंद्वी टीम है। उन्होंने कहा, हम पहले मैच के बारे में सोच रहे हैं। हम जानते हैं कि अफगानिस्तान एक अच्छी टीम है और पिछले कुछ दिनों से हमारी तैयारी भी अच्छी रही है। एशियाई खेलों से पहले हमें एक बेहद मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का शानदार मौका मिला है। इसलिए हम एक बेहतरीन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। हां, उम्मीद है कि हम अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करेंगे।