{"_id":"6aa56025676f4fc7790cfc05","slug":"captain-shreyas-iyer-admitted-india-face-a-tough-call-over-their-opening-combination-against-afghanistan-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चयन को लेकर कप्तान भी चिंतित: ओपनिंग जोड़ी पर श्रेयस ने नहीं खोले पत्ते, किस बात को लेकर गंभीर से हुए प्रभावित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चयन को लेकर कप्तान भी चिंतित: ओपनिंग जोड़ी पर श्रेयस ने नहीं खोले पत्ते, किस बात को लेकर गंभीर से हुए प्रभावित
Sat, 12 Sep 2026 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:52 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व ओपनिंग जोड़ी को लेकर पत्ते नहीं खोले। उन्होंने यह स्वीकार किया कि टीम को कड़े फैसले लेने होंगे। वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना है कि टीम प्रबंधन संतुलित प्लेइंग-11 को लेकर चिंता कर रहा है। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से कौन दो लोग ओपनिंग करने उतरेंगे, सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात को लेकर है। भारत का रविवार को पहले टी20 में सामना अफगानिस्तान से होना है। इससे पहले, श्रेयस ने तैयारियों से लेकर संयोजन और खिलाड़ियों की चोट के बारे में बात की।
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में तीन सलामी विकल्पों के बीच चयन को लेकर श्रेयस ने कहा कि तीनों का टीम में होना अपने आप में एक सुखद स्थिति है। उन्होंने कहा कि जिसे भी मौका मिलेगा, उसे पूरी टीम का समर्थन हासिल होगा। उन्होंने कहा, जिसे भी मौका मिलेगा, निश्चित रूप से वह टीम के हित में होगा। जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, उनके साथ कोच के साथ मिलकर बातचीत करना और उनमें आत्मविश्वास बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उन्हें पता होना चाहिए कि जब उनका दिन आएगा, उन्हें निश्चित रूप से अवसर मिलेगा।

गंभीर और श्रेयस
- फोटो : Twitter
गंभीर को बताया शानदार मैन-मैनेजर
श्रेयस ने मुख्य कोच गौतम गंभीर को शानदार मैन-मैनेजर (मानव प्रबंधक) बताते हुए कहा कि वह हर खिलाड़ी के भीतर भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करने के साथ उसकी भूमिका को लेकर स्पष्टता बनाए रखते हैं। श्रेयस ने कहा कि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ गंभीर के साथ काम करने के दौरान उन्होंने उनकी इस खूबी को करीब से देखा है। श्रेयस ने कहा, वह टीम के अंदर काफी भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी की स्पष्ट समझ होती है। कोचिंग के लिहाज से ये सभी चीजें बेहद महत्वपूर्ण हैं। हम सभी अपने-अपने तरीके से अलग हैं और आपको किसी खिलाड़ी को समझने की जरूरत होती है। मैंने पहले भी केकेआर में उनके साथ काम किया है, इसलिए मैं निश्चित रूप से समझता हूं कि वह किस तरह सोचते हैं और उनका नजरिया क्या रहने वाला है।

बुमराह से की चर्चा
श्रेयस ने माना कि चोटों से टीम का संयोजन प्रभावित होता है, लेकिन उन्होंने विकल्प के तौर पर मौजूद खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम में बाहर बैठे खिलाड़ी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और मौका मिलने पर वे योगदान देने में सक्षम हैं। जसप्रीत बुमराह की चोट से वापसी को लेकर अय्यर ने कहा कि उनके लिए मैच अभ्यास और आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बुमराह से उनकी पिछली शाम बातचीत हुई थी। अय्यर ने कहा, मैंने कल उनसे बात की थी। वह टीम के लिए प्रदर्शन करने और यह सुनिश्चित करने के इरादे से लौटना चाहते हैं कि हम चैंपियनशिप जीतें।

ईशान के जल्द ठीक होने की उम्मीद
ईशान किशन की फिटनेस पर श्रेयस ने कहा, ईशान फिलहाल सहज महसूस कर रहे हैं। अभ्यास सत्र के बाद मेरी ईशान से बातचीत हुई थी। उनकी चोट मामूली परेशानी थी और लगातार क्रिकेट खेलने के कारण उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई। आराम मिलने के बाद उनके कल तक पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।