फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को जेनेवा में गिरफ्तार किया गया 

Mon, 11 Sep 2017 06:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 11 Sep 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
 kevin pietersen arrested in geneva airport for hopeless reason
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को बेवजह एयरपोर्ट में गोल्फ की स्टिक घुमाने की वजह से थोड़ी देर के लिए जेल की हवा खानी पड़ी। घटना पुरानी है जिसकी जानकारी इंग्लैंड के बल्लेबाज ने खुद दी है। ट्विटर पर उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की खबर दी। खबर पोस्ट करते ही इसकी सूचना पलक झपकते पूरी दुनिया को हो गई। 

जेनेवा एयरपोर्ट में बेवजह गोल्फ की स्टिक घुमा दी थी

 kevin pietersen arrested in geneva airport for hopeless reason
केविन पीटरसन - फोटो : getty
दरअसल केविन पीटरसन ने जेनेवा एयरपोर्ट में बेवजह गोल्फ की स्टिक घुमा दी थी, जिसके बाद कानून के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पीटरसन को एयरपोर्ट में ही बने हवालात में कुछ देर के लिए रखा गया। पीटरसन ने ट्विट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जेनेवा की एयरपोर्ट की जेल में बंद हूं। ये कोई मसखरी बात नहीं है। बेवजह गोल्फ स्टिक घुमाने की वजह से मुझे कुछ देर के लिए गिरफ्तार किया गया। बाद में हालांकि पीटरसन को छोड़ दिया गया। 
 

करीब 8 सालों तक पीटरसन इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज रहे

 kevin pietersen arrested in geneva airport for hopeless reason
केविन पीटरसन
उल्लेखनीय है कि करीब 8 सालों तक पीटरसन इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज रहे हैं। पीटरसन ने 104 टेस्ट में 23 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 8181 रन बनाए हैं। पीटरसन ने 136 वन डे में 9 शतक और 25 अर्धशतक की मदद से 4440 रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed