{"_id":"5ba349a7867a55013a6c4e02","slug":"kedar-jadhav-credits-ms-dhoni-for-bowling-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2018: केदार जाधव ने खोला सफलता का राज, बोले- धोनी ने बदली मेरी जिंदगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप 2018: केदार जाधव ने खोला सफलता का राज, बोले- धोनी ने बदली मेरी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर केदार जाधव ने बुधवार को एशिया कप 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की एकतरफा जीत में अहम भूमिका निभाई। जाधव ने बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी में कमाल किया और 9 ओवर में एक मेडन सहित 23 रन देकर तीन विकेट झटके। भारत के पार्ट टाइम ऑफस्पिनर ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस किया, जिस वजह से टीम इंडिया को 163 रन का लक्ष्य मिला।
2 of 5
kedar jadhav
जाधव ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (6), आसिफ अली (9) और शादाब खान (8) को अपना शिकार बनाया। बता दें कि दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर पाक कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ और पूरी टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 21 ओवर शेष रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया।
3 of 5
एमएस धोनी
मैच के बाद 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने गेंदबाजी में अपने सफल होने का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया। जाधव ने कहा, '2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में धोनी भाई ने मुझे गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी। तब से मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।' बता दें कि जाधव ने केवल 42 वन-डे मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदार जाधव
इसके साथ ही केदार जाधव ने मैच में विकेट लेने की अपनी क्षमता का भी रोचक खुलासा किया। जाधव ने बताया कि वह नेट्स पर अधिक गेंदबाजी का अभ्यास नहीं करते, जो उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज है। दरअसल, जाधव ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वह गेंदबाजी का अधिक अभ्यास करेंगे तो उनकी गेंदबाजी समझना आसान होगी और मैच में वह प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
केदार जाधव
- फोटो : ESPN
42 वन-डे खेल चुके जाधव ने कहा, 'मैं नेट्स पर गेंदबाजी का अधिक अभ्यास नहीं करता। मैं मैच से पहले अभ्यास सत्र में कुछ ओवर्स करता हूं। मुझे लगता है कि अगर नेट सत्र पर अपनी गेंदबाजी पर अधिक ध्यान दिया तो जो भी मैच में होता है, वह सिलसिला टूट जाएगा। इसलिए मैं अपनी सीमा को ध्यान में रखकर अभ्यास करता हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।