भारत ने कानपुर टेस्ट के साथ अपने 500 टेस्ट मैचों का सफर पूरा किया। तो ईडन गार्डन्स में हो रहा दूसरा टेस्ट भी अपने आप में ऐतिहासिक है क्योंकि यह टेस्ट भारत का अपने घर में 250वां टेस्ट मैच है।
ईडन गार्डन्स में 250वें घरेलू टेस्ट की हुई अनोखी शुरूआत
इस टेस्ट की शुरुआत भारत ने अनोखे तरीके से की। इस टेस्ट के आगाज की सूचना पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने घंटी बजा कर की। ऐसी प्रथा लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में होती आई है, जहां 5 मिनट तक घंटी बजाई जाती है।
ईडन गार्डन्स में 250वें घरेलू टेस्ट की हुई अनोखी शुरूआत
यह पहली बार है कि लॉर्ड्स की तरह ऐसी परंपरा दुनिया के किसी अन्य मैदान पर भी शुरू की गई है। 2007 में लॉर्ड्स में शुरू हुई इस परंपरा की शुरुआत भारत में कपिल देव ने की।
ईडन गार्डन्स में 250वें घरेलू टेस्ट की हुई अनोखी शुरूआत
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
इस मौके पर उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मौजूद थे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कपिल देव को घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया था।
ईडन गार्डन्स में 250वें घरेलू टेस्ट की हुई अनोखी शुरूआत
5 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
कपिल देव के घंटी बजाने के साथ ही दूसरे टेस्ट को शुरू करने इशारा हो गया। इसके साथ ईडन गार्डन्स का मैदान एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।