वे मैदान पर कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन मैदान के बाहर बहुत अच्छे मित्र हैं और इसलिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लगता है कि 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ टॉस के लिए जाना शानदार अनुभव होगा। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश करेंगे तथा कीवी कप्तान इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यह आसान नहीं होगा। केन से जब भारतीय कप्तान के खिलाफ 2008 में अंडर-19 के दिनों से चल रही प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'हम विभिन्न स्तरों और प्रतियोगिताओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं और एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए मैदान पर साथ में उतरना, टॉस करना और पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक दूसरे से मिलना काफी अच्छा होगा।'
WTC 2021: एक मैदान पर 'दो दोस्तों' की खिताबी जंग, विलियमसन टॉस को लेकर बेहद उत्साहित, कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Jun 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन