{"_id":"5c489144bdec2229d2396c16","slug":"kane-williamson-says-we-need-to-move-on-from-this-game-quickly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार से निराश कीवी कप्तान विलियमसन, मैच के बाद बोले- यहां हो गई थोड़ी चूक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार से निराश कीवी कप्तान विलियमसन, मैच के बाद बोले- यहां हो गई थोड़ी चूक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ पहले वन-डे में आठ विकेट से हार के बाद कहा कि, हड़बड़ी में कोई फैसला करने का समय नहीं है और उनकी टीम को सीरीज में वापसी करने के लिए कुछ मामूली सुधार की जरूरत है।
2 of 4
टीम इंडिया
न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में 157 रन पर आउट हो गयी और भारत ने 34.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विलियमसन ने कहा, 'यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था और मुझे लगता है कि हमें छोटी छोटी चीजों पर गौर करने की जरूरत है। हमारे प्रदर्शन पर हड़बड़ी में कोई फैसला करने की जरूरत नहीं है।'
3 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'यह कुछ क्षेत्रों की पहचान करके उनमें बेहतर प्रदर्शन करना है और जब हम सभी विभागों में अच्छा खेल दिखाते हैं तो फिर किसी भी टीम को हरा सकते हैं लेकिन हमारा सामना भारत जैसी मजबूत टीम से हो रहा है।' विलियमसन ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों की कमजोरी सामने ला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'पिच खराब नहीं थी लेकिन हमने जैसी उम्मीद की थी उससे भिन्न थी। हमें इस पिच पर अधिक चतुराई से बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। कुछ विभागों में उन्होंने हमारी कमजोरी सामने ला दी। उन्होंने इस विकेट पर जिस लेंथ से गेंदबाजी की वह बेजोड़ थी। उन्होंने हमारे लिये रन बनाना मुश्किल कर दिया था। इसलिए काफी कुछ सीख मिली।' इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।