{"_id":"5c01b858bdec2241cc618305","slug":"jonny-bairstow-remarkable-84-not-out-from-24-balls-in-t10-league","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉनी बेयरस्टो ने की चौके-छक्कों की बरसात, सिर्फ 24 गेंदों पर ठोक डाले 84 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जॉनी बेयरस्टो ने की चौके-छक्कों की बरसात, सिर्फ 24 गेंदों पर ठोक डाले 84 रन
Sat, 01 Dec 2018 03:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jonny Bairstow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की टी-10 लीग में तूफानी पारी देखने को मिली। दरअसल, केरल नाइट्स की तरफ से खेलते हुए बेयरस्टो ने चौकों और छक्कों की बरसात कर मैच विनिंग पारी खेली।
2 of 5
Jonny Bairstow
दाए हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। याद हो कि इससे पहले मोहम्मद शहजाद ने 16 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली थी।
3 of 5
Jonny Bairstow
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल टाइगर्स ने सुनील नरेन (52) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जवाब में केरल नाइट्स ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : file photo
बता दें कि इस जीत के साथ केरल नाइट्स अंकतालिकता में छठें नंबर पर आ गई है। इससे पहले टॉस जीतकर केरल नाइट्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 5
t10 leauge
वहीं, बंगाल टाइगर्स मोहम्मद नबी और सुनील नरेन ने शुरुआती झटके दिए। नबी ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पॉल स्टिर्लिंग को आउट किया और अगली ही गेंद पर कप्तान मॉर्गन को शून्य पर आउट कर दिया। पांचवें ओवर में क्रिस गेल को आउट कर नाइट्स को तीसरा झटका दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।