जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ट्विटर पर दोनों ही खिलाड़ी खेल से जुड़े विषयों पर हमेशा अपनी राय रखते हैं पर इस बार दोनों ही ट्विटर पर भिड़ गए और एक-दूसरे को खेल के मैदान में चुनौती दे डाली।
आपस में ही भिड़े दो इंग्लिश खिलाड़ी, एक-दूसरे को मैदान पर उतरने की दी खुली चुनौती
एशेज सीरीज के बाद जोफ्रा आर्चर मैदान पर वापसी करने के लिए बेकरार हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मैं फिर से क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं। केविन पीटरसन ने जोफ्रा आर्चर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं भी तैयार हूं, आप गेंदबाजी करते हैं और मैं बल्लेबाजी करता हूं।
I am ready to play cricket again 🙄
— Jofra Archer (@JofraArcher) October 6, 2019
So am I! You bowl and I bat?!
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) October 6, 2019
जोफ्रा आर्चर ने केविन पीटरसन के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा कि ठीक है तो फिर आओ मैदान में। इसके बाद पीटरसन ने आर्चर को दक्षिण अफ्रीका में मैच खेलने की चुनौती दी, जिसके लिए आर्चर ने हामी भर दी।
Come on then https://t.co/DCfxTaTofN Pencil it in https://t.co/uLbgptfwnK
हाल ही में, 24 वर्षीय आर्चर ने एशेज और 50 ओवर के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के साथ सुर्खियां बटोरीं थी। अब तक आर्चर ने सिर्फ 14 वनडे और चार टेस्ट खेले हैं, उन्होंने बहुत कम समय में टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। एशेज सीरीज में आर्चर ने चार टेस्ट मैचों में 22 विकेट लिए और इंग्लैंड को सीरीज बराबर करवाने में अपना अहम योगदान दिया था।