{"_id":"5d9d52438ebc3e93b85d27ff","slug":"india-vs-south-africa-rohit-sharma-registered-unwanted-record-after-80-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार दो शतक ठोकने के बावजूद शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए रोहित शर्मा, कोई नहीं चाहेगा तोड़ना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार दो शतक ठोकने के बावजूद शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए रोहित शर्मा, कोई नहीं चाहेगा तोड़ना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्वि्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला जीत भारतीय टीम ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत में वैसे तो सभी 11 खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन विशाखापट्टनम में हुआ यह टेस्ट रोहित शर्मा के नाम से सदियों तक याद रखा जाएगा। टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपना पहला मैच खेलने उतरे 'हिटमैन' ने (176 और 127) रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन बावजूद इसके वह अपने नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी बना गए, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ना चाहेगा।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
दरअसल, रोहित शर्मा भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज बन चुके हैं, जो एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टंप हुए हैं। न सिर्फ वह दोनों पारियों में एक जैसे आउट हुए, बल्कि दोनों पारियों में उन्हें पवेलियन भेजने वाले खिलाड़ी भी एक ही थे। दोनों ही पारियों में उन्हें आउट करने वाले गेंदबाज केशव महाराज रहे और विकेट के पीछे उनका शिकार क्विंटन डिकॉक ने किया।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि इस शर्मनाक रिकॉर्ड को 80 साल बाद किसी बल्लेबाज ने दोहराया है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह 22वां मौका था, जब कोई बल्लेबाज इस अंदाज में आउट हुआ। 80 साल पहले 1939 में इंग्लैंड के क्रिकेटर वैली हेमंड दोनों पारियों में स्टंप होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर अश्विन
- फोटो : PTI
बताते चलें कि रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी पहली पारी में जोरदार दोहरा शतक जमाया था। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी 203 रन की विशाल जीत में अहम भूमिका निभाई। रविचंद्रन अश्विन जहां सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से सबसे तेज गेंदबाज बने तो रवींद्र जडेजा ने भी टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे किए। दूसरी पारी में मोहम्मद शमी की कातिलाना गेंदबाजी के आगे प्रोटियाज बल्लेबाजों की एक न चली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।