फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपस में ही भिड़े दो इंग्लिश खिलाड़ी, एक-दूसरे को मैदान पर उतरने की दी खुली चुनौती

Thu, 10 Oct 2019 09:34 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 10 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Jofra Archer, Kevin Pietersen engage in social media banter
जोफ्रा आर्चर और केविन पीटरसन - फोटो : Social Media

जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ट्विटर पर दोनों ही खिलाड़ी खेल से जुड़े विषयों पर हमेशा अपनी राय रखते हैं पर इस बार दोनों ही ट्विटर पर भिड़ गए और एक-दूसरे को खेल के मैदान में चुनौती दे डाली।

Jofra Archer, Kevin Pietersen engage in social media banter
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

एशेज सीरीज के बाद जोफ्रा आर्चर मैदान पर वापसी करने के लिए बेकरार हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मैं फिर से क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं। केविन पीटरसन ने जोफ्रा आर्चर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं भी तैयार हूं, आप गेंदबाजी करते हैं और मैं बल्लेबाजी करता हूं।


 
Jofra Archer, Kevin Pietersen engage in social media banter
केविन पीटरसन

जोफ्रा आर्चर ने केविन पीटरसन के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा कि ठीक है तो फिर आओ मैदान में। इसके बाद पीटरसन ने आर्चर को दक्षिण अफ्रीका में मैच खेलने की चुनौती दी, जिसके लिए आर्चर ने हामी भर दी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jofra Archer, Kevin Pietersen engage in social media banter
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, 24 वर्षीय आर्चर ने एशेज और 50 ओवर के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के साथ सुर्खियां बटोरीं थी। अब तक आर्चर ने सिर्फ 14 वनडे और चार टेस्ट खेले हैं, उन्होंने बहुत कम समय में टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। एशेज सीरीज में आर्चर ने चार टेस्ट मैचों में 22 विकेट लिए और इंग्लैंड को सीरीज बराबर करवाने में अपना अहम योगदान दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed