{"_id":"5c289ca0bdec2256f03e9d84","slug":"jasprit-bumrah-says-i-always-dreams-about-playing-test-cricket-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैन ऑफ द मैच' से सम्मानित बुमराह बोले, 'टेस्ट क्रिकेट खेलना ही था सबसे बड़ा सपना'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मैन ऑफ द मैच' से सम्मानित बुमराह बोले, 'टेस्ट क्रिकेट खेलना ही था सबसे बड़ा सपना'
स्पट
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने बॉक्सिंग-डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टीम इंडिया की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया है।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले बुमराह ने कहा, 'मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में सोचा करता था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाकर मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
3 of 5
jasprit bumrah
बुमराह ने आगे कहा, 'बॉक्सिंग डे टेस्ट हो या कोई अन्य मैच किसी भी खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बड़े गर्व की बात होती है। तीसरे टेस्ट में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन से टीम को जिताने का प्रयास करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर आपके सब दिन एक से नहीं रहते हैं। आपको कभी विकेट मिलते हैं तो कभी बतौर गेंदबाज आपको खाली हाथ रहना पड़ता है, लेकिन ऐसे में हमें कभी संयम नहीं गंवाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने कहा कि जब उन्होंने अंतरराष्ट्री एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, तो वह हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में सोचा करते थे। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में बुमराह पहली बार इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।