फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंबर-1 गेंदबाज बनकर एशिया कप खेलने उतरेंगे जसप्रीत बुमराह, इन गेंदबाजों से मिलेगी चुनौती

Sat, 15 Sep 2018 08:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah is No.1 ranked ODI bowler to enters in Asia Cup 2018
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शनिवार से शुरू होने वाले एशिया कप के दौरान आईसीसी वन-डे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बनकर खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने की भी कोशिश करेंगे। 

Jasprit Bumrah is No.1 ranked ODI bowler to enters in Asia Cup 2018
बुमराह

बुमराह ने कहा, 'संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप काफी महत्वपूर्ण है और मैं वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर होना मेरे लिए गर्व की बात है। हम कुछ शीर्ष के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलेंगे और मैं जानता हूं कि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं लेकिन मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।' 

Jasprit Bumrah is No.1 ranked ODI bowler to enters in Asia Cup 2018
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

बुमराह सहित कई अन्य खिलाड़ी एशिया कप में अपनी रैकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे तथा इस टूर्नामेंट का उपयोग अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए भी करेंगे। बुमराह 775 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि राशिद 755 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस तरह बुमराह अभी अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान से 20 अंक आगे हैं। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव (छठे) और युजवेंद्र चहल (संयुक्त नौवें) शीर्ष दस में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah is No.1 ranked ODI bowler to enters in Asia Cup 2018
हसन अली - फोटो : ESPN

पाकिस्तान के हसन अली भी दो पायदान चढ़कर गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। बता दें कि एशिया कप का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शनिवार को दुबई में खेला जाएगा। बल्लेबाजों में पाकिस्तान के बाबर आजम का प्रयास विराट कोहली और खुद के बीच अंतर कम करने का रहेगा। कोहली टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah is No.1 ranked ODI bowler to enters in Asia Cup 2018
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी एशिया कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नंबर एक ऑलराउंडर होने का स्थान बरकरार रखेंगे। एशिया कप में कई सलामी बल्लेबाज अपनी रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे। इनमें भारत के रोहित शर्मा (चौथे) और शिखर धवन (9वें), बांग्लादेश के तमीम इकबाल (12वें) तथा पाकिस्तान के फखर जमां (16वें) शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed