क्रिकेट इतिहास में आज ही के दिन 11 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को ऐसी जीत मिली थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दरअसल, साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को बॉल आउट में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता था।
Video: क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला, बॉल आउट में आमने-सामने थे भारत-पाक
डरबन में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाई थी और मैच ड्रॉ हो गया। इसके बाद मैच का नतीजा बॉल ऑउट से निकाला गया।
टीम इंडिया की तरफ से सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने गेंदबाजी की और विकेट लिया, जबकि पाकिस्तान की तरफ से यासीर अराफात विकेट चटकाने में असफल रहे। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया की तरफ से हरभजन सिंह गेंदबाजी करने आए और उन्होंने भी विकेट चटकाया। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से उमर गुल विकेट झटकने में सफल नहीं हो पाए।
तीसरे नंबर पर टीम इंडिया की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने गेंदबाजी की कमान संभाले और उन्होंने भी विकेट हासिल किए, जबकि पाकिस्तान की तरफ से शाहिद अफरीदी गेंदबाजी करने आए और वह विकेट चटकाने में असफल रहे।
इसी के साथ टीम इंडिया ने बॉल आउट में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी और इस मुकाबले को जीतने में सफल रहे। बॉल आउट में टीम इंडिया के तीनों गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए, जबकि पाकिस्तान के तीनों गेंदबाजी ऐसा करने में नाकान रहे। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का यह 10वां मुकाबला था।
✅ @virendersehwag
❌ @YasArafat12
✅ @harbhajan_singh
❌ @mdk_gul
✅ @robbieuthappa
❌ @SAfridiOfficial#OnThisDay in 2007 India v Pakistan at #WT20 finished in a tie… and India won the bowl-out! pic.twitter.com/sN2dZMyLN2