फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को लगेगा सबसे बड़ा झटका! यह अहम गेंदबाज हो सकता है सीरीज से बाहर

Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah doubt for the entire test series against england
टीम इंडिया

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाएं हाथ के अंगूठे की सर्जरी सफल नहीं हुई है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में कहा, बुमराह के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है। मुझे जो पता चला है, वो यह है कि ऑपरेशन सफल नहीं हुआ है।

jasprit bumrah doubt for the entire test series against england
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

गुजरात के तेज गेंदबाज का पहले तीन टेस्ट के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में नाम शामिल था, लेकिन उनकी उपलब्धता की उम्मीद दूसरे टेस्ट से थी। बता दें कि इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर होगी।

jasprit bumrah doubt for the entire test series against england
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

24 वर्षीय तेज गेंदबाज को बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में लगी थी, जब वह अपने रन-अप पर एक शॉट रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल और वन-डे सीरीज से बाहर हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah doubt for the entire test series against england
जसप्रीत बुमराह

अब नया विकास सामने यह आया है कि बुमराह की पांच मैचों में उपलब्धता मुश्किल नजर आ रही है। हालांकि, बीसीसीआई अधिकारी ने ध्यान दिलाया है कि आपातकाल स्थिति में बुमराह का चयन किया जा सकता है क्योंकि उनके उस हाथ में चोट लगी है, जिससे वह गेंदबाजी नहीं करते हैं।

विज्ञापन
jasprit bumrah doubt for the entire test series against england
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

सूत्र ने कहा, मेरे ख्याल से वह तीन-चार सप्ताह तक बाहर हो सकते हैं, लेकिन चूंकि चोट उनके दाएं हाथ में नहीं है, इसलिए टीम प्रबंधन उन्हें आपातकाल स्थिति में खेलने का दांव लगा सकता है। वह बैंडेज लगाकर बुमराह को मैदान पर उतार सकते हैं।' टीम इंडिया ने बुमराह की जगह शार्दुल ठाकुर का टीम में चयन किया है। इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed