फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC की टेस्ट रैंकिंग में बुमराह की लंबी छलांग, बोल्ट और एंडरसन को पछाड़कर टॉप-3 में पहुंचे

Wed, 04 Sep 2019 07:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Sep 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah brilliant performance against west indies enters top three of icc test ranking
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उनके प्रदर्शन के लिए बड़ा इनाम मिला है। वेस्टइंडीज में अपनी धारधार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले और दिग्गजों को अपना प्रसंशक बनाने वाले बुमराह ने आईसीसी की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त उछाल के साथ टॉप तीन में जगह बना ली है। 

Jasprit Bumrah brilliant performance against west indies enters top three of icc test ranking
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद बुमराह पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 5 में पहुंच गए हैं। मात्र 12 टेस्ट मैच खेलने वाले बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 13 विकेट चटकाए। इसी प्रदर्शन की बदलौत उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है और बहुत ही कम समय में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 

Jasprit Bumrah brilliant performance against west indies enters top three of icc test ranking
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

बुमराह फिलहाल 835 अंकों के साथ पैट कमिंस और कगिसो रबाडा से पीछे हैं। बता दें कि पहले टेस्ट के बाद बुमराह जबरदस्त छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए थे। वहीं दूसरे टेस्ट में भी अपनी पहली हैट्रिक सहित छह विकेट लेकर अब वे अपने करियर की सर्वश्रेष्ट रैंकिंग पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah brilliant performance against west indies enters top three of icc test ranking
जेम्स एंडरसन

बुमराह ने चोट की वजह से एशेज से बाहर चल रहे इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के फिलांडर, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah brilliant performance against west indies enters top three of icc test ranking
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

बता दें कि बुमराह ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 19.24 की औसत और 2.64 की इकॉनमी के साथ 62 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच बार पांच विकेट भी लिए हैं। बुमराह ने अपने पांच विकेट दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ विदेशी जमीनों पर ही लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed