फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC टेस्ट रैंकिंग में करियर के टॉप पायदान पर बुमराह, विराट की बादशाहत बरकरार

Tue, 27 Aug 2019 04:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 27 Aug 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah breaks into the top 10 in the ICC Test bowlers rankings virat kohli on top
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। वह पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बुमराह ने धारदार गेंदबाजी की थी। इस प्रदर्शन की बदलौत उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग हासिल की है और वह सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके पास इस वक्त 774 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

Jasprit Bumrah breaks into the top 10 in the ICC Test bowlers rankings virat kohli on top
रवींद्र जडेजा

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की टॉप 10 की सूची में दूसरे भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। स्पिनर आर अश्विन 13वें जबकि मोहम्मद शमी 19वें नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले स्थान पर बने हुए हुए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा दूसरे नंबर पर है। चोट की वजह से एशेज से बाहर चल रहे इंग्लैंड जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शीर्ष पांच में फिर से जगह बनाई है।

Jasprit Bumrah breaks into the top 10 in the ICC Test bowlers rankings virat kohli on top
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में जीत दिलाने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ऑलराउंडरों की सूची में नंबर दो पर पहुंच गए हैं। जबकी टॉप पर वेस्टइंडीज ते कप्तान जेसन होल्डर काबिज हैं। नंबर चार पर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah breaks into the top 10 in the ICC Test bowlers rankings virat kohli on top
विराट और रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिग में टॉप पर बरकरार हैं। जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ काबिज हैं। केन विलियमसन तीसरे नंबर पर हैं और भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा नंबर चार पर काबिज हैं। वहीं विंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक स्थान के फायदे के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रहाणे ने एंटीगा में अपने करियर का 10वां टेस्ट शतक लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed