टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सोमवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 130 रन पर समेट दी। इसी के साथ
टीम इंडिया को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला है। अपना पहला टेस्ट खेल रहे
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में लेग स्पिनर अमित मिश्रा के 2015 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आइए जानते हैं, उनके इस कीर्तिमान के बारे में...
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
जसप्रीत बुमराह के नाम उनका पहला विकेट दक्षिण अफ्रीका के सबसे शानदार बल्लेबाज
एबी डीविलियर्स के रूप में था। पहली इनिंग में खतरनाक दिख रहे डीविलियर्स को बुमराह ने घातक गेंद डालकर क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने आउट होने से पहले 135 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 65 रन बनाए थे।
3 of 5
अमित मिश्रा
- फोटो : File
बुमराह ने द.अफ्रीका की दूसरी पारी में एक बार फिर डीविलियर्स को 35 रन की पारी पर आउट करके पवेलियन भेजा और इसी के साथ उन्होंने अमित मिश्रा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अमित मिश्रा ने 2015 में मोहाली में एबी डिविलियर्स को एक टेस्ट की दोनों इनिंग में आउट किया था।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
बुमराह ने केपटाउन की न्यूलैंड्स की इस तेज पिच पर पहली इनिंग में सिर्फ एक विकेट लेकर फैंस को थोड़ा निराश तो जरूर किया, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट झटके। बुमराह ने डीविलियर्स के अलावा द.अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसीस और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का विकेट झटका।
इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने दोनों इनिंग को मिलाकर में 17 विकेट झटके। इसके साथ उन्होंने संयुक्त रूप से दूसरी बार एक टेस्ट में यह कारनाम किया। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ कर चुके हैं।