फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंडरसन के साथ हुआ 'हादसा', स्टोक्स के बाद हो सकते लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर

Mon, 06 Aug 2018 01:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
James Anderson injured while playing golf, Stuart Broad share video on social media
anderson kohli

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा। इसके पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए राहत भरी खबर है। पहले टेस्ट के मैच विनर गेंदबाज बेन स्टोक्स के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के लिए एक और बुरी खबर है। 



 

James Anderson injured while playing golf, Stuart Broad share video on social media
जेम्स एंडरसन

बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक 'हादसे' का शिकार हो गए हैं। इसलिए दूसरे टेस्ट में उनके खेलने पर आशंका जताई जा रही है। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेन वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गोल्फ खेलते वक्त चोटिल हो गए, जिसका वीडियो उनके साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है।

James Anderson injured while playing golf, Stuart Broad share video on social media
James Anderson

वीडियो में एंडरसन हाथों में गोल्फ स्टिक लिए गेंद को मारते हैं और वो पेड़ से टकराकर वापस उनकी तरफ लौटकर उनके मुंह पर लग जाती है। बता दें कि दूसरे टेस्ट में वो खेलेंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके पहले इंग्लैंड के मैच विनर गेंदबाज बेन स्टोक्स का दूसरे टेस्ट में नहीं खेलना पहले से ही तय है। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
James Anderson injured while playing golf, Stuart Broad share video on social media
team india test

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पहले टेस्ट मुकाबले में 31 रन से हराया था। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

विज्ञापन
James Anderson injured while playing golf, Stuart Broad share video on social media
जेम्स एंडरसन

दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड का मनोबल जीत से बढ़ा हुआ है और टीम के खिलाड़ी काफी हल्का महसूस कर रहे हैं। बता दें कि दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को दो खिलाड़ी डेविड मलान और बेन स्टोक्स पहले से ही बाहर हैं और अब एंडरसन पर भी चोट की वजह से आशंका जताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed