इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा। इसके पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए राहत भरी खबर है। पहले टेस्ट के मैच विनर गेंदबाज बेन स्टोक्स के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के लिए एक और बुरी खबर है।
एंडरसन के साथ हुआ 'हादसा', स्टोक्स के बाद हो सकते लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक 'हादसे' का शिकार हो गए हैं। इसलिए दूसरे टेस्ट में उनके खेलने पर आशंका जताई जा रही है। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेन वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गोल्फ खेलते वक्त चोटिल हो गए, जिसका वीडियो उनके साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है।
वीडियो में एंडरसन हाथों में गोल्फ स्टिक लिए गेंद को मारते हैं और वो पेड़ से टकराकर वापस उनकी तरफ लौटकर उनके मुंह पर लग जाती है। बता दें कि दूसरे टेस्ट में वो खेलेंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके पहले इंग्लैंड के मैच विनर गेंदबाज बेन स्टोक्स का दूसरे टेस्ट में नहीं खेलना पहले से ही तय है।
A) @jimmy9 is perfectly fine.
B) 😂😂😂😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/oaf0Px3Wab
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पहले टेस्ट मुकाबले में 31 रन से हराया था। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।
दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड का मनोबल जीत से बढ़ा हुआ है और टीम के खिलाड़ी काफी हल्का महसूस कर रहे हैं। बता दें कि दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को दो खिलाड़ी डेविड मलान और बेन स्टोक्स पहले से ही बाहर हैं और अब एंडरसन पर भी चोट की वजह से आशंका जताई जा रही है।