इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान मोहम्मद शमी का विकेट लेते ही उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 564 पहुंचा दी।
एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ा। मैक्ग्राथ के नाम 124 टेस्ट मैच की 243 पारियों में 563 विकेट हैं। 8/24 उनका बेस्ट फिगर है। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में जनवरी 2007 को अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले मैक्ग्राथ ने लंबे समय तक इस रिकॉर्ड को संभाले रखा था।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 600 विकेट के आंकड़े को पार करने के लिए जेम्स एंडरसन का समर्थन किया है। इंग्लैंड के एंडरसन (564 विकेट) मंगलवार को मैक्ग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने। एंडरसन कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अभी खत्म नहीं हुआ है।
4 of 5
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले
उसका अगला लक्ष्य अनिल कुंबले का रिकॉर्ड है। मुझे लगता है कि उसमें अब भी जोश बाकी है। मैं जिम्मी को 600 रन के आंकड़े को हासिल करते हुए देखना चाहता हूं और फिर यह उस पर निर्भर करता है कि वह शीर्ष पर काबिज तीन स्पिनरों में से एक को हटाना चाहता है या नहीं। मुझे लगता है कि कुंबले के लगभग 619 विकेट हैं। यह उसके दायरे में है।
एंडरसन ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अब तक 23 विकेट झटके हैं। उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने सीरीज में 20 विकेट भी नहीं लिए हैं। एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट में नौ विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने इस दौरान भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट तो पूरे किए ही, लॉर्ड्स में भी अपने सौ विकेट पूरे किए थे। वे दुनिया के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिसने एक ही मैदान पर 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।