{"_id":"5b99384a867a557f6a2a33c6","slug":"james-anderson-can-breaks-anil-kumble-record-says-glenn-mcgrath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंडरसन की रफ्तार से खतरे में पड़ा भारतीय दिग्गज का यह रिकॉर्ड, मैक्ग्रा के बाद निशाने पर 'जम्बो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एंडरसन की रफ्तार से खतरे में पड़ा भारतीय दिग्गज का यह रिकॉर्ड, मैक्ग्रा के बाद निशाने पर 'जम्बो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान मोहम्मद शमी का विकेट लेते ही उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 564 पहुंचा दी।
2 of 5
ग्लेन मैकग्रा
एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ा। मैक्ग्राथ के नाम 124 टेस्ट मैच की 243 पारियों में 563 विकेट हैं। 8/24 उनका बेस्ट फिगर है। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में जनवरी 2007 को अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले मैक्ग्राथ ने लंबे समय तक इस रिकॉर्ड को संभाले रखा था।
3 of 5
MACGRATH ANDERSON
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 600 विकेट के आंकड़े को पार करने के लिए जेम्स एंडरसन का समर्थन किया है। इंग्लैंड के एंडरसन (564 विकेट) मंगलवार को मैक्ग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने। एंडरसन कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले
उसका अगला लक्ष्य अनिल कुंबले का रिकॉर्ड है। मुझे लगता है कि उसमें अब भी जोश बाकी है। मैं जिम्मी को 600 रन के आंकड़े को हासिल करते हुए देखना चाहता हूं और फिर यह उस पर निर्भर करता है कि वह शीर्ष पर काबिज तीन स्पिनरों में से एक को हटाना चाहता है या नहीं। मुझे लगता है कि कुंबले के लगभग 619 विकेट हैं। यह उसके दायरे में है।
विज्ञापन
5 of 5
james anderson
एंडरसन ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अब तक 23 विकेट झटके हैं। उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने सीरीज में 20 विकेट भी नहीं लिए हैं। एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट में नौ विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने इस दौरान भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट तो पूरे किए ही, लॉर्ड्स में भी अपने सौ विकेट पूरे किए थे। वे दुनिया के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिसने एक ही मैदान पर 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।