फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: इंग्लैंड की तिकड़ी पर भारी पड़ा इशांत का यह ओवर, सबसे तूफानी बल्लेबाज किए ढेर

Fri, 03 Aug 2018 07:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
  Ishant sharma takes three wickets in an over, Buttler, stokes and bairstow out
इशांत शर्मा

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज तीसरा दिन है। इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया अपनी सिथ्ति मजबूत कर ली है। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना ली है। आइए जानते हैं इशांत का वो ओवर, जिसमें उन्होंने चटकाए 3 विकेटः

  Ishant sharma takes three wickets in an over, Buttler, stokes and bairstow out
ashwin virat

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 1 विकेट पर 9 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाई। रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, तो वहीं इशांत शर्मा ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को चलता किया। 

 

  Ishant sharma takes three wickets in an over, Buttler, stokes and bairstow out
इशांत शर्मा - फोटो : BCCI

दरअसल, आर अश्विन ने टीम इंडिया को लगातार दो कामयाबी दिलाई। उन्होंने कीटन जेनिंग्स और कप्तान जो रूट को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद इशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 4 विकेट लिए। उन्होंने अपना पहला शिकार डेविड मलान को बनाया। 27वें ओवर की दूसरी गेंद इशांत ने मलान को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
  Ishant sharma takes three wickets in an over, Buttler, stokes and bairstow out
इशांत शर्मा

इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 31वें ओवर की दूसरी, चौथी और आखिरी गेंद पर क्रमशः जॉनी बेयरस्टो (28), बेन स्टोक्स (6) और जोस बटलर (1) को अपना शिकार बनाया।
 

विज्ञापन
  Ishant sharma takes three wickets in an over, Buttler, stokes and bairstow out
Virat kohli 100

बता दें कि इंग्लैंड के पहली पारी के 287 रन से जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के 149 रन की साहसिक पारी की बदौलत 274 रन बनाए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त हासिल हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed