{"_id":"5b6456c94f1c1b6f668b7030","slug":"lata-mangeshkar-send-special-messege-to-virat-kohli-after-his-century-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली की तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं लता मंगेशकर, शतक के बाद 'स्वर कोकिला' ने दिया स्पेशल मैसेज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं लता मंगेशकर, शतक के बाद 'स्वर कोकिला' ने दिया स्पेशल मैसेज
Fri, 03 Aug 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar and virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने स्वर्णिम टेस्ट करियर में 22वीं बार शतक का जश्न मनाया। इंग्लैंड ने शुरुआत में कोहली को काफी परेशान किया, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान ने हार नहीं मानी और 149 रन की बेहतरीन पारी खेली।
2 of 5
विराट कोहली
कोहली के शतकीय पारी की प्रशंसा खुद भारत की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने भी की। लता मंगेश्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, 'नमस्कार विराट कोहली...आज आपने कमाल का प्रदर्शन किया है...खुश रहिए, जीते रहिए।' बता दें कि इस मैच की पहली पारी में टीम के सभी बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन से भारत की नैया डूबती नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अंत तक मोर्चा संभाला और अंग्रेजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
3 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने स्वर्णिम टेस्ट करियर में 22वीं बार शतक का जश्न मनाया। यह पारी साहस और दृढ़संकल्प से भरी रही क्योंकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
कोहली ने अपने दम पर टीम इंडिया के लिए मैच संतुलित बनाया। इंग्लैंड ने शुरुआत में कोहली को काफी परेशान किया, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान ने हार नहीं मानी और 149 रन की बेहतरीन पारी खेली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पुछल्ले बल्लेबाजों इशांत शर्मा और उमेश यादव ने भी कप्तान का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli 100
कोहली ने कहा, 'टीम इंडिया ने आखिरी दो विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया की रनमशीन ने कहा, मैं पुछल्ले बल्लेबाजों की भी तारीफ करूंगा। हार्दिक अच्छी तरह बल्लेबाजी कर रहा था। इसके बाद इशांत और उमेश यादव ने बेहतरीन प्रयास किया। मैं उन लोगों को श्रेय देता हूं, जिनकी बदौलत हम इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर के करीब पहुंच सकें। मुझे दोनों पर गर्व है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।