{"_id":"5bd4318abdec22698966351d","slug":"ishan-kishan-becomes-second-youngest-to-hit-century-in-deodhar-final-after-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली के करीब पहुंचे ईशान किशन, देवधर ट्रॉफी में शतक लगाते ही किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली के करीब पहुंचे ईशान किशन, देवधर ट्रॉफी में शतक लगाते ही किया कमाल
Sat, 27 Oct 2018 03:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इशान किशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झारखंड के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को देवधर ट्रॉफी के फाइनल में भारत सी की तरफ से खेलते हुए तूफानी शतक जमाया और एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 76 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने भारत बी के खिलाफ 87 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 114 रन की पारी खेली।
2 of 5
sourav ganguly
ईशान किशन देवधर ट्रॉफी के फाइनल में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। किशन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से इस मामले में पीछे रह गए। किशन ने यह शतक 20 साल और 101 दिन की उम्र में जमाया जबकि गांगुली ने 1990/91 में ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए रिकॉर्ड कायम किया था। तब प्रिंस ऑफ कोलकाता की उम्र सिर्फ 18 साल और 186 दिन की थी।
3 of 5
इशान किशन
- फोटो : ipl
ईशान किशन देवधर ट्रॉफी में शतक जमाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर का तीसरा सैकड़ा पूरा किया। उल्लेखनीय है कि बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज एक समय 31 गेंदों में 6 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
किशन ने फिर अपने गियर बदले और तूफानी शतक ठोका। यही नहीं, किशन ने अनुभवी अजिंक्य रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 210 की शानदार साझेदारी करके भारत सी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रहाणे ने भी शतक जमाया और वह 156 गेंदों में 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 144 रन बनाए। भारत सी ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 352 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
जयदेव उनाडकट
- फोटो : File
भारत बी के गेंदबाजों के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं बीता और जयदेव उनाडकट के अलावा सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। भारत बी की तरफ से जयदेव उनाडकट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। दीपक चहर और मयंक मार्कंडे ने दो-दो विकेट लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।